Indresh Kumar on Muslims in Lucknow

लखनऊ: ‘मुसलमान अलग समुदाय नहीं, हम सब एक राष्ट्र का हिस्सा हैं’ ; इंद्रेश कुमार

Indresh-Kumar-827x1024 लखनऊ: ‘मुसलमान अलग समुदाय नहीं, हम सब एक राष्ट्र का हिस्सा हैं’ ; इंद्रेश कुमार

लखनऊ: लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक को संबोधित करते हुए RSS नेता इंद्रेश कुमार ने मुसलमानों को लेकर एकता और आपसी सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य दंगा-मुक्त, नशा-मुक्त, प्रदूषण-मुक्त और कट्टरता-मुक्त भारत का निर्माण करना है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुसलमान कोई अलग समुदाय नहीं हैं, बल्कि हम सभी भारत राष्ट्र का हिस्सा हैं। जाति और धर्म चाहे कोई भी हो, हर व्यक्ति भारतीय था, है और रहेगा।

उन्होंने धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी धर्मों और उपासना पद्धतियों का सम्मान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोगों को एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में शामिल होना चाहिए, ताकि कोई उन्हें बांटने या आपस में टकराव पैदा करने में कामयाब न हो सके।

इंद्रेश कुमार ने विदेशी फंडिंग के ज़रिए देश में अशांति फैलाने की कोशिशों के प्रति सतर्क रहने और भारतीय लोकतंत्र को मज़बूत बनाने की भी अपील की।

इंद्रेश कुमार के साथ इस मौक़े पर NCMEI के सदस्य डॉक्टर शाहिद अख़्तर भी मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed