Kiren Rijiju Govt.Of India

“भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस” ; किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार!

Kiren-Rijiju-820x1024 “भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस” ; किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार!

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सत्ता परिवर्तन की मांग उठाने वाले विपक्षी नेताओं और पार्टियों पर निशाना साधा है।

रिजिजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि “भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं” ने युवाओं को भड़काने और सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि इस कथित साजिश को रचने वाले यह भूल गए कि “भारत, न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस।”

रिजिजू के इस बयान ने विपक्षी राजनीति, विरोध प्रदर्शनों और सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर जारी सियासी बहस को और तेज़ कर दिया है।

Share this content:

You May Have Missed