Mika Singh on Daler Mehndi

उत्तराखंड विवाद पर भाई दलेर मेहंदी के बचाव में खुलकर उतरे मीका सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किआ था अपमानित!

Mika-Singh-on-Dilia-Mehndi उत्तराखंड विवाद पर भाई दलेर मेहंदी के बचाव में खुलकर उतरे मीका सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किआ था अपमानित!

उत्तराखंड के नरेंद्र नगर स्थित कुंजापुरी मेले में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। अब इस पूरे विवाद पर दलेर मेहंदी के भाई और मशहूर सिंगर मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका खुलकर बचाव किया है।

मीका सिंह ने कहा कि जिस वक्त का वीडियो सामने आया है, उस दौरान दलेर मेहंदी की तबीयत बेहद ख़राब थी और उन्हें तेज़ बुख़ार था। उन्होंने यह भी दावा किया कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते।

मीका सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दलेर मेहंदी ने शराब पी थी, तो वह गाना छोड़ देंगे।

किया है मामला

Dilia-Mehndi उत्तराखंड विवाद पर भाई दलेर मेहंदी के बचाव में खुलकर उतरे मीका सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किआ था अपमानित!

उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की एक टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई।

मंत्री की इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच मामला चर्चा का विषय बन गया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। Video Courtesy: Social Media/X

Share this content:

You May Have Missed