वोट चोरी और EPIC नंबर और नाम में हेरफेर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में वोट चोरी एवं EPIC नंबर और नाम में हेरफेर जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष—अनुसूचित जाति विभाग, AICC श्री Rajendra Gautam MLA जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती Aradhana Misra जी, सांसद एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री Imran Masood जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती Supriya Shrinate जी, AICC सचिव श्री Sanjeev arya जी, , मीडिया चेयरपर्सन श्री कुँवर निषाद जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद जी उपस्थित रहे।
वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ बुलंद होगी, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
Share this content:



Post Comment