Jamia Millia Student

जामिया में स्टूडेंट यूनियन की बहाली को लेकर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

JMI-Students जामिया में स्टूडेंट यूनियन की बहाली को लेकर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्टूडेंट यूनियन की बहाली की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए गेट नंबर 7 के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

मौक़े पर मीडिया का जमावड़ा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी छात्रों से मिलने पहुंच रहे हैं। हालांकि, फिलहाल मीडिया, आम लोगों और नेताओं को कैंपस के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विश्वविद्यालय के गेट बंद हैं और परिसर में प्रवेश पर पाबंदी जारी है।

जामिया में जारी प्रदर्शन और छात्रों की मांगों पर सबकी नज़र बनी हुई है।

Share this content:

You May Have Missed