Tripura youth arrested

त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी का मामला: आरोपी गिरफ्तार, किरेन रिजिजू बोले; समाज को संवेदनशील बनना होगा

Tripura-youth-arrested त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी का मामला: आरोपी गिरफ्तार, किरेन रिजिजू बोले; समाज को संवेदनशील बनना होगा

नई दिल्ली: त्रिपुरा के एक युवक के रंग-रूप और पहचान पर मज़ाक़ उड़ाने वाले वायरल वीडियो को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विवाद बढ़ने के बाद माफ़ी भी मांगी थी और वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया था। मामले की जांच जारी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “जो लोग अपने साथी नागरिकों और दूसरे इंसानों का सम्मान नहीं करते, वे असामाजिक हैं। उन्हें क़ानून का सामना करना होगा। समाज को भी अधिक संवेदनशील और दूसरों की परवाह करने वाला बनना चाहिए।”

Share this content:

You May Have Missed