Foreign ministry on Umra zayreen

सऊदी अरब में फंसे उमराह ज़ायरीन की वापसी: सरकार का बड़ा अपडेट, ओवैसी ने भी उठाई थी आवाज़!

Saudi-me-Umra-Zayreen-817x1024 सऊदी अरब में फंसे उमराह ज़ायरीन की वापसी: सरकार का बड़ा अपडेट, ओवैसी ने भी उठाई थी आवाज़!

हूथी हमलों के चलते सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह ज़ायरीन की भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अहम जानकारी सामने आई है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, पिछले हफ्ते में करीब 3,000 प्रभावित उमराह ज़ायरीन उपलब्ध उड़ानों के ज़रिए सऊदी अरब से भारत लौट चुके हैं। इसके अलावा, सामान्य रूप से बुक किए गए 10,000 से अधिक उमराह यात्री भी इसी अवधि में भारत वापस आए हैं। शेष प्रभावित यात्रियों की वापसी के लिए एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी कहा है कि फंसे हुए उमराह ज़ायरीन सुरक्षित भारत लौट चुके हैं और बाकी यात्रियों की सहायता की जा रही है। उन्होंने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए सऊदी अरब में 24×7 कंट्रोल रूम के नंबर भी साझा किए हैं।

सरकार के मुताबिक़, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास एयरलाइंस, टूर ऑपरेटरों और स्थानीय समुदाय के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता दे रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में यह भी महत्वपूर्ण है कि ओवैसी ने यात्रियों की परेशानी सामने आने के बाद केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप और उनकी वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की थी, जबकि अब सरकार की तरफ से हज़ारों यात्रियों की वापसी और शेष यात्रियों की सहायता को लेकर आधिकारिक जानकारी दी गई है।

यानी इस मामले में सबसे अहम बात सियासी श्रेय नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी है। जिन जायरीनों को अभी भी किसी तरह की परेशानी है, उनके लिए भारतीय मिशनों ने 24×7 सहायता व्यवस्था जारी रखी है।

1f4de सऊदी अरब में फंसे उमराह ज़ायरीन की वापसी: सरकार का बड़ा अपडेट, ओवैसी ने भी उठाई थी आवाज़! भारतीय दूतावास, रियाद — 24×7

फोन: +966-554412016, +966-542126784

टोल-फ्री: 8002471234 (केवल सऊदी अरब से)

WhatsApp: +966-536216082 (केवल मैसेज)

1f4de सऊदी अरब में फंसे उमराह ज़ायरीन की वापसी: सरकार का बड़ा अपडेट, ओवैसी ने भी उठाई थी आवाज़! भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा — 24×7

फोन: +966-12-2614093, +966-556122301

WhatsApp: +966-536209704 (केवल मैसेज)

उम्मीद है कि बाकी बचे सभी भारतीय उमराह ज़ायरीन भी जल्द सुरक्षित अपने घर पहुंचेंगे।

Share this content:

You May Have Missed