Indigo Airline

इंडिगो ने रियाद की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द कीं!

Indigo-Air-line-830x1024 इंडिगो ने रियाद की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द कीं!

नई दिल्ली। इंडिगो ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दिया है। वहीं जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 27 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

एयरलाइन ने यह फैसला मध्य-पूर्व में जारी सुरक्षा स्थिति और हालिया ड्रोन-मिसाइल हमलों को देखते हुए लिया है। दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हुई हालिया घटना के बाद हवाई यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं।

इंडिगो ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का ताज़ा स्टेटस जांचने की अपील की है। प्रभावित यात्रियों को रिफंड या उपलब्ध विकल्पों के अनुसार रीबुकिंग की सुविधा दी जा सकती है।

Share this content:

You May Have Missed