जामिया में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में लिए गए, छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे

नई दिल्ली: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इमरान मसूद छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जामिया पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक़, इमरान मसूद पुलिस को चकमा देकर दीवार कूदकर विश्वविद्यालय परिसर में दाख़िल हुए थे। इसके बाद जामिया कैंपस के गेट पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
फिलहाल, मामले में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
Share this content:



Post Comment