अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर तनाव की ख़बरों के बीच विदेश मंत्रालय का बयान, कहा; शांति और स्थिरता ज़रूरी

अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाक़ों में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़पों की स्थिति सामने आने संबंधी ITBP DG के बयान के बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने सीमा पर हालात को लेकर अपना पक्ष रखा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन की सेना द्वारा स्थापित गश्त के तौर-तरीक़ों से अलग गतिविधियां किए जाने पर सीमा पर स्थिति समय-समय पर प्रभावित होती है। दोनों देश मौजूदा कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों से लंबित मुद्दों को सुलझाने तथा ग़लतफ़हमी से बचने के प्रयास कर रहे हैं।
मंत्रालय ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की बेहतर समझ विकसित करने और सीमा प्रबंधन सुधारने के लिए बातचीत पर भी ज़ोर दिया। साथ ही कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना ज़रूरी है।
Share this content:



Post Comment