फारूक अब्दुल्ला को भारत की नागरिकता छोड़ देनी चाहिए: मौलाना अंसार रज़ा

नई दिल्ली/श्रीनगर: मौलाना अंसार रज़ा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान के प्रति कथित प्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अपनी ज़बान पर लगाम लगानी चाहिए।
ग़रीब नवाज़ फाउंडेशन के चेयरमैन मौलाना अंसार रज़ा ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को तय करना होगा कि वह किसकी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में मंत्री बनना, बेटे को मुख्यमंत्री बनाना और पाकिस्तान की वकालत करना एक साथ नहीं चल सकता।
मौलाना अंसार रज़ा ने महबूबा मुफ़्ती का उदाहरण देते हुए दावा किया कि जिस तरह महबूबा मुफ़्ती को भारतीय और कश्मीरी जनता ने राजनीतिक रूप से किनारे कर दिया, उसी तरह की स्थिति फारूक अब्दुल्ला के सामने भी आ सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर फारूक अब्दुल्ला को पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है, तो उन्हें भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए। मौलाना ने पाकिस्तान में जारी हिंसा का हवाला देते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर समझने की बात भी कही।
Share this content:



Post Comment