भारतीय मुस्लिम मंच ने बसपा समर्थन में गिनाए मायावती सरकार के 100 काम

अलीगढ़। भारतीय मुस्लिम मंच ने 2027 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को समर्थन देने का ऐलान किया। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुमताज आलम रिजवी ने मायावती सरकार के दौरान मुस्लिम समाज के लिए किए गए 100 कार्यों की सूची जारी की। उन्होंने 2007-12 के बीच कानून-व्यवस्था बेहतर होने का दावा करते हुए भाजपा और सपा पर मुस्लिम हितों की अनदेखी के आरोप लगाए। रिजवी ने कहा कि मंच मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।
Share this content:



Post Comment