दिलजीत दोसांझ का CJP और आलोचकों को दोटूक जवाब, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ!

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान CJP (Cockroach Janta Party) और अपने आलोचकों को जवाब दिया।दरअसल, मामला जून में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा है। CJP से जुड़े छात्र आंदोलन के समर्थन में दिलजीत से जब सवाल किया गया था, तब उन्होंने कहा था, “I’m an artist, bro. I’m not a politician.” उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। CJP से जुड़े अभिजीत दिपके ने भी उन पर सवाल उठाए थे।दिल्ली कॉन्सर्ट में इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने कहा:“पंजाबियों को मत सिखाओ कि लड़ाइयां कैसे लड़ी जाती हैं। जिस फिल्म का आप मंच पर खड़े होकर मज़ाक़ उड़ा रहे थे, वह जसवंत सिंह खालड़ा जी की फिल्म ‘सतलुज’ है। इस फिल्म के लिए हमने लंबा संघर्ष किया है। मैं ख़ामोश रहता हूं, सबसे प्यार करता हूं। कोई हमसे नफरत करता है तो भी हमारी तरफ से सबके लिए सिर्फ मोहब्बत है।”इस तरह एक कलाकार के बयान से शुरू हुआ विवाद अब दिलजीत और CJP के बीच सार्वजनिक बहस का रूप ले चुका है।
Share this content:



Post Comment