AMUSU Voting

अलीगढ़: आठ साल बाद AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह

AMUSU-Voting अलीगढ़: आठ साल बाद AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में क़रीब आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। लंबे इंतज़ार के बाद हो रहे चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मतदान शुरू होते ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने पोलिंग सेंटरों पर पहुंचने लगे। यूनिवर्सिटी की अलग-अलग फैकल्टी में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगातार वोटिंग जारी है।

अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा 10 कैबिनेट मेंबर और कोर्ट मेंबर के पदों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

AMUSU-Voting-1 अलीगढ़: आठ साल बाद AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

मतदान करने पहुंचे छात्रों का कहना है कि वे ऐसा छात्र नेता चुनना चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने मज़बूती से उठाए और छात्र हितों की आवाज़ बने।

आठ साल बाद हो रहे इन चुनावों में अब छात्रों के वोट से तय होगा कि एएमयू छात्रसंघ की कमान किसके हाथों में जाएगी। सभी की निगाहें मतदान पूरा होने और नतीजों पर टिकी हैं।

Share this content:

Previous post

दिल्ली में तीन दिवसीय तबलीग़ी इज्तिमा की तैयारी, 14 नवंबर से ईदगाह कसाबपुरा में जुटेंगे हज़ारों अक़ीदतमंद

Next post

AMU छात्रसंघ से छात्राओं को बड़ी उम्मीदें, हॉस्टल से लेकर कोर्स के मुद्दे उठाने की मांग

You May Have Missed