AMU छात्रसंघ से छात्राओं को बड़ी उम्मीदें, हॉस्टल से लेकर कोर्स के मुद्दे उठाने की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में क़रीब आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में ख़ासा उत्साह है। एक छात्रा ने The Pillar India से बातचीत में कहा कि छात्रसंघ का प्रतिनिधि किसी एक फैकल्टी तक सीमित न रहकर पूरी यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए काम करने वाला होना चाहिए।
उन्होंने छात्राओं के हॉस्टल की समस्याओं, महिला कॉलेज में कोर्स और वर्कलोड से जुड़े मुद्दों तथा लंबे समय से लंबित आवास की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही। छात्रा को उम्मीद है कि छात्रसंघ के गठन के बाद छात्रों की आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी और उनकी समस्याओं का समाधान आसान होगा।
,
Share this content:



Post Comment