अलीगढ़: आठ साल बाद AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह

अलीगढ़ से कामरान की रिपोर्ट
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में क़रीब आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। लंबे इंतज़ार के बाद हो रहे चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मतदान शुरू होते ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने पोलिंग सेंटरों पर पहुंचने लगे। यूनिवर्सिटी की अलग-अलग फैकल्टी में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगातार वोटिंग जारी है।
अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा 10 कैबिनेट मेंबर और कोर्ट मेंबर के पदों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।
मतदान करने पहुंचे छात्रों का कहना है कि वे ऐसा छात्र नेता चुनना चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने मज़बूती से उठाए और छात्र हितों की आवाज़ बने।
आठ साल बाद हो रहे इन चुनावों में अब छात्रों के वोट से तय होगा कि एएमयू छात्रसंघ की कमान किसके हाथों में जाएगी। सभी की निगाहें मतदान पूरा होने और नतीजों पर टिकी हैं।
Share this content:



Post Comment