आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल बाद अलग होने का ऐलान किया

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, जन सेना पार्टी के प्रमुख और मशहूर तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला से वैवाहिक संबंध समाप्त करने का ऐलान किया है। दोनों ने 9 नवंबर की देर रात एक संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की जानकारी दी।संयुक्त बयान में दोनों ने कहा कि ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। हालांकि, शादी का रिश्ता ख़त्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की परवरिश की ज़िम्मेदारी मिलकर निभाएंगे।उन्होंने कहा कि बच्चों की ख़ुशी और उनका भविष्य दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगी। साथ ही इस निजी फैसले के दौरान लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।ग़ौरतलब है कि पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने सितंबर 2013 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। अन्ना मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं और शादी से पहले उनका नाम अन्ना लेझनेवा था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दोनों की ओर से फैमिली कोर्ट में तलाक़ की याचिका भी दाख़िल की गई है। हालांकि, अलग होने की वजह का ख़ुलासा संयुक्त बयान में नहीं किया गया है।
Share this content:



Post Comment