नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी ख़बर!

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी है।
इससे ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही ट्रैफिक का दबाव कम करने और लोगों के सफर का समय बचाने में मदद मिलेगी।
कैबिनेट की मंज़ूरी के अनुसार यह कॉरिडोर 8.449 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 5 नए एलिवेटेड स्टेशन होंगे। सेक्टर-61 पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी।
यह फैसला 11 नवंबर 2026 को केंद्रीय कैबिनेट ने लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को Ease of Living की दिशा में अहम क़दम बताया है।
#Noida,#GreaterNoida,#AquaLine, #MetroConnectivity, #NarendraModi,
Share this content:



Post Comment