मुद्रा योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में ₹12.5 लाख करोड़ से अधिक के लोन का लक्ष्य

1000390079-770x1024 मुद्रा योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में ₹12.5 लाख करोड़ से अधिक के लोन का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड (CGFMU) को जारी रखने की मंज़ूरी दी है। इस फैसले से देश के छोटे कारोबारियों, युवाओं और नए उद्यमियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इसके तहत अगले 5 वर्षों में ₹5,000 करोड़ के कॉर्पस के ज़रिए ₹12.5 लाख करोड़ से अधिक के मुद्रा लोन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत बिना किसी गारंटी के ₹20 लाख तक के लोन पर क्रेडिट गारंटी सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही, गारंटी फीस कम की जाएगी, जिससे माइक्रो एंटरप्राइजेज को कर्ज मिलना आसान होगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने विचारों को कारोबार में बदलने, नए अवसर पैदा करने और नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाने के लिए सशक्त करना है।

Share this content:

You May Have Missed