यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2020-21:203 अभ्यर्थियों का चयन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूरक अंतिम परिणाम जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम ख़बर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सीधी भर्ती 2020-21 का पूरक अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
बोर्ड की ओर से 14 नवंबर 2026 को जारी चयन सूची में कुल 203 अभ्यर्थियों को जगह मिली है। इनमें 200 अभ्यर्थियों का चयन उप निरीक्षक (सिविल पुलिस) और 3 अभ्यर्थियों का चयन पीएसी प्लाटून कमांडर पद के लिए हुआ है।
यह पूरक अंतिम चयन परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1 सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अंतिम सूची तैयार की गई।
अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर चयन सूची में देख सकते हैं।
Share this content:



Post Comment