दो ख़ूबसूरत अभिनेत्रियां,एक बड़ा शुक्रवार!
4 दिसंबर को चित्रांगदा सिंह और श्रद्धा कपूर की फिल्मों के बीच होगा सिनेमाघरों में मुक़ाबला!

फिल्म प्रेमियों के लिए 4 दिसंबर का दिन ख़ास होने जा रहा है। इस दिन चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं। दोनों अभिनेत्रियां अपनी अलग-अलग कहानियों और दमदार किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में चित्रांगदा सिंह भावनाओं, साहस और बलिदान से जुड़ी कहानी का हिस्सा होंगी। फिल्म में युद्ध के मानवीय पहलुओं को भी दिखाया जाएगा।
वहीं, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा का एक अलग अंदाज और शानदार डांस देखने को मिलेगा।
दोनों फिल्मों की कहानियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। एक ओर युद्ध और इंसानी जज़्बातों की कहानी है, तो दूसरी ओर लोक संस्कृति, संघर्ष और एक कलाकार के असाधारण सफर को दिखाया जाएगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ज़्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है।
Share this content:



Post Comment