Azam Khan

आज़म ख़ान के साथ हो रही नाइंसाफ़ी का जवाब देश की जनता देगी: अखिलेश यादव

Azam-Khan-853x1024 आज़म ख़ान के साथ हो रही नाइंसाफ़ी का जवाब देश की जनता देगी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज़म ख़ान के समर्थन में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय आज़म ख़ान के साथ लगातार हो रही नाइंसाफ़ी का जवाब उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता समय आने पर देगी।

उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता हमेशा किसी एक के हाथ में नहीं रहती। सत्ता का इस्तेमाल जनहित के लिए होना चाहिए, उसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने अपने संदेश के अंत में लिखा; “सब, सब समझ रहे हैं।”

Share this content:

You May Have Missed