जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आख़िरी सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान लतीफ भट का एक सहयोगी उमर निसार भी एक दिन पहले मारा गया था।
अमित शाह के मुताबिक़, जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP), भारतीय सेना, CRPF और ख़ुफ़िया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के चलते यह ऑपरेशन सफल हुआ।
गृह मंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों की बहादुरी और उनके समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया।
Share this content:



Post Comment