लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह:आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतंत्र रक्षा की ऐतिहासिक गाथा

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और अनुभव से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी,राज्य सरकार करेगी लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को संरक्षित

249198_Image_a9078448-f33c-4ce8-bf21-099ac4f75349-1024x743 लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह:आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतंत्र रक्षा की ऐतिहासिक गाथा
249198_Image_faf87382-2c54-4138-8309-33173a4cc75a-1024x623 लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह:आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतंत्र रक्षा की ऐतिहासिक गाथा

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को यह पता होना चाहिए कि उसे जो लोकतांत्रिक व्यवस्था सहज रूप से मिली है उसके पीछे लोकतंत्र सेनानियों का त्याग छिपा है। जिससे वे लोकतंत्र के महत्व और संरक्षण की दिशा में काम कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी को अपने जीवन के अनुभवों को लिखित रूप में दर्ज करना चाहिए। वहीं, राज्य सरकार भी इनके योगदान को संरक्षित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत बन रही है, गरीब कल्याण एवं विकास की योजनाओं का विस्तार हुआ है तथा वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने जिस राष्ट्र निर्माण का सपना देखा आज वह प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है।

249198_Image_b2cfcfaa-c510-4ef8-b88e-d49b824a2ea5-1024x660 लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह:आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतंत्र रक्षा की ऐतिहासिक गाथा

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सभी वर्गों से निंरतर संवाद करें। जिससे सुशासन, विकास और सामाजिक संवेदना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता बने। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्र के लिए कठिन समय में व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर योगदान देने की भावना भी मजबूत बनेगी।

249198_HomePage_7290903d-3626-4b43-89f2-6c3838c0794e-1024x559 लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह:आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतंत्र रक्षा की ऐतिहासिक गाथा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की पीढ़ी ने आपातकाल को देखा और सहा, इसलिए वे समाज एवं राष्ट्र को दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलना चाहिए। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed