धर्म परिवर्तन के बाद घर में कथित क़ैद किए गए आयुष मलिक को हाई कोर्ट से राहत, मिली आज़ादी!

Ayush-Malik-818x1024 धर्म परिवर्तन के बाद घर में कथित क़ैद किए गए आयुष मलिक को हाई कोर्ट से राहत, मिली आज़ादी!

शामली: आयुष मलिक का मामला एक बार फिर चर्चा में है। लंबी दाढ़ी और बालों के साथ नज़र आने वाले आयुष मलिक ने इस्लाम अपनाया था। इसके बाद उनके परिवार की ओर से उन्हें कथित तौर पर घर में रखे जाने, पुलिस निगरानी और प्रताड़ना के आरोप सामने आए थे।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में APCR की तरफ़ से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाख़िल की गई थी। आज आयुष मलिक को हाई कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सख़्त रुख़ अपनाते हुए आयुष को आज़ाद कर दिया।

मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाख़िल की गई थी। आज आयुष मलिक को हाई कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सख़्त रुख़ अपनाते हुए आयुष को आज़ाद कर दिया।

आयुष की ओर से उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से धर्म व जीवनसाथी चुनने के अधिकार का मुद्दा अदालत के सामने रखा गया। मामले को धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत आज़ादी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में देखा जा रहा है।

हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद आयुष मलिक अपने वकील और APCR के यूपी सेक्रेट्री उमर ख़ालिद के साथ नज़र आए।

Share this content:

You May Have Missed