Ministry of Minority affairs Govt of India

अल्पसंख्यक युवाओं के कौशल विकास के लिए मंत्रालय ने 4 संस्थानों के साथ किए समझौते

Ministry-of-Minority-Affairs-MOU अल्पसंख्यक युवाओं के कौशल विकास के लिए मंत्रालय ने 4 संस्थानों के साथ किए समझौते

नई दिल्ली: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM VIKAS) योजना के तहत ‘समावेश से विकास’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान युवाओं के कौशल विकास और रोज़गार के मौक़े बढ़ाने के लिए चार संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इन समझौतों के तहत कुल 9,720 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पीथमपुर ऑटो क्लस्टर: मध्य प्रदेश के 2,400 युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सर्विस और सप्लाई चेन का प्रशिक्षण।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मैरीटाइम एंड शिपबिल्डिंग: सात राज्यों के 6,300 युवाओं को AI, बिज़नेस एनालिसिस और वेयरहाउस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग।

इंस्टीट्यूट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट: उत्तर प्रदेश के 900 युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में सूर्यमित्र प्रशिक्षण।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर: गांदरबल में 120 युवाओं को पारंपरिक विलो क्राफ्ट का प्रशिक्षण।

बैठक में अधिकारियों ने जोर दिया कि प्रशिक्षण केवल प्रमाण पत्र देने तक सीमित न रहे, बल्कि युवाओं को रोज़गार और आजीविका से जोड़ना भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्लेसमेंट, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और AI जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।

Share this content:

You May Have Missed