AMU में उठी आज़म ख़ान की रिहाई की मांग | सर सैयद अहमद ख़ान को मिले ‘भारत रत्न’ : AMU SU Candidate

AMU छात्र संघ चुनाव में प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार नोमान अशरफ़ ने सर सैयद अहमद ख़ान के लिए उठाई ‘भारत रत्न’ देने की मांग, आज़म ख़ान की रिहाई का समर्थन करते हुए जताई सहानुभूति, और कैंपस से करप्शन व नेपोटिज़्म ख़त्म करने पर दिया ज़ोर।
आठ साल बाद AMU में छात्रसंघ चुनाव, 5 नवंबर को मतदान

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। फाइनल स्पीच के दौरान यूनियन हॉल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशियों को सुना।
इस मौक़े पर एएमयू के पीआरओ उमर सलीम पीरज़ादा ने छात्रसंघ के ऐतिहासिक महत्व और लोकतांत्रिक परंपरा पर मीडिया से बात करते हुए अपने विचार रखे।
Share this content:



Post Comment