Amit Shah

भारत में स्वदेशी हथियार निर्माण को बढ़ावा,UP STF को मिलीं 5.56×45 mm राइफलें

Amit-Shah-on-15-Nov-2026-1024x535 भारत में स्वदेशी हथियार निर्माण को बढ़ावा,UP STF को मिलीं 5.56×45 mm राइफलें

केंद्रीय गृह मंत्री ने पुणे स्थित कल्याणी-भारत फोर्ज (Bharat Forge) की निर्माण इकाई में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के लिए तैयार की गई 5.56×45 mm राइफलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत फोर्ज स्वदेशी हथियारों और गोला-बारूद का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा उपकरणों का निर्माण भारतीय सुरक्षा बलों की ताकत को और मज़बूत करने की दिशा में अहम क़दम है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि स्वदेशी रक्षा उत्पादन से देश की सुरक्षा जरूरतों को घरेलू स्तर पर पूरा करने की क्षमता बढ़ेगी और भारतीय रक्षा उद्योग को नई मज़बूती मिलेगी।

गृह मंत्री के इस कदम को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी हथियार निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share this content:

Previous post

यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट की सख़्ती! मोहम्मद यासीन की गिरफ्तारी में फर्ज़ी तथ्य जोड़ने का मामला, पूर्व थानेदार राकेश सिंह निलंबित,FIR दर्ज

Next post

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी में 209 उम्मीदवारों की कथित लिस्ट पर बवाल, योगी-पंकज चौधरी ने बताया फर्ज़ी

You May Have Missed