Kiren Rijiju

हज 2027 की तैयारियों के लिए सऊदी अरब पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Kiren-Rijiju-in-KSA-817x1024 हज 2027 की तैयारियों के लिए सऊदी अरब पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू हज कॉन्फ्रेंस एंड एग्ज़िबिशन 2027 में शामिल होने के लिए सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गए हैं। इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही हज 2027 की तैयारियों की समीक्षा भी होगी।

जेद्दा एयरपोर्ट पर भारत के कौंसुल जनरल फहद सूरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रिजिजू ने कहा कि उनकी बैठकों का मुख्य उद्देश्य भारतीय हज यात्रियों के सफर को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।

जेद्दा की ऐतिहासिक अल रहमा मस्जिद पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ‘फ्लोटिंग मस्जिद’ के किए दीदार

जेद्दा (Saudi Arabia): केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के जेद्दा में लाल सागर के ख़ूबसूरत तट पर स्थित ऐतिहासिक अल रहमा मस्जिद का दौरा किया। यह मस्जिद दुनिया भर में ‘फ्लोटिंग मस्जिद’ के नाम से मशहूर है।

रिजिजू ने मस्जिद की आध्यात्मिक अहमियत और शानदार वास्तुकला की सराहना करते हुए इसे सऊदी अरब की समृद्ध इस्लामी विरासत का प्रतीक बताया।

हज 2027 की तैयारियों के बीच जेद्दा में भारतीय छात्रों से मिले किरेन रिजिजू, तेलंगाना के युवाओं से की बातचीत

Kiren-Rijiju-in-Jedda-820x1024 हज 2027 की तैयारियों के लिए सऊदी अरब पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सऊदी अरब के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा हज 2027 की तैयारियों और भारत-सऊदी अरब के बीच होने वाले द्विपक्षीय हज समझौते के लिहाज़ से अहम है।

इस बीच जेद्दा में उनकी मुलाक़ात तेलंगाना के रहने वाले भारतीय छात्रों से हुई, जो वहां की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इस मुलाक़ात की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि मस्जिद जाते समय छात्रों ने उन्हें पहचान लिया और उनसे संक्षिप्त बातचीत हुई।

रिजिजू ने इस मुलाक़ात को साझा करते हुए बताया कि छात्र मस्जिद जाते समय उनसे मिले और कुछ देर बातचीत हुई। यह मुलाकात विदेश में रह रहे भारतीय युवाओं और देश के जनप्रतिनिधियों के बीच जुड़ाव की एक झलक पेश करती है।

ग़ौरतलब है कि रिजिजू 8 से 11 नवंबर तक जेद्दा में आयोजित छठे हज सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच हज 2027 के द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर और भारतीय हज यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है।

Share this content:

You May Have Missed