National
Organizations
Social Media
Trending
#AshokGehlot, #Congress, #PriyankaGandhi, #Rahulgandhi, #ThePillarIndia, Ashok Gehlot, Bhupinder Singh Hooda, Digvijaya Singh, Indian National Congress, Indian National Congress - Haryana, Indian National Congress - Madhya Pradesh, Indian National Congress - Rajasthan, Priyanka Gandhi Vadra
Basit Nadwi
2 सप्ताह ago
0 Comments
राहुल गांधी के दिवाली मिलन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, अशोक गहलोत ने साझा की तस्वीरें

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। 5, सुनहरी बाग रोड स्थित राहुल गांधी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
साझा की गई तस्वीरों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक साथ नज़र आए।
अशोक गहलोत ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ साथियों से मुलाक़ात के साथ देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने दीपावली के संदेश को प्रेम, भाईचारे और एकजुटता से जोड़ते हुए कहा कि नफरत और बंटवारे की राजनीति के बीच यही मूल्य देश की सबसे बड़ी ताक़त हैं।
गहलोत ने देशवासियों को दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।
Share this content:



Post Comment