इमरान ख़ान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई में प्रदर्शन से जुड़ा मामला!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान के भांजे और अभिनेता इमरान ख़ान क़ानूनी विवाद में घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। यह मामला मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान ख़ान को हिरासत में भी लिया था। उनके ख़िलाफ कार्रवाई की वजह भारतीय नागरिक न होने के बावजूद राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना बताई जा रही है। इसी आधार पर इमिग्रेशन क़ानून के तहत क़दम उठाए जाने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, नोटिस के सटीक क़ानूनी आधार, इमरान ख़ान की नागरिकता और इस मामले में उनका आधिकारिक पक्ष स्वतंत्र रूप से पुष्ट किया जाना बाक़ी है।
Share this content:



Post Comment