ईरान पहुंचे तालिबान सरकार के वित्त मंत्री, विदेश मंत्री अब्बास अराघची से की मुलाक़ात


अफ़गानिस्तान की तालिबान सरकार के वित्त मंत्री मुल्ला मोहम्मद नासिर अखुंद ने रविवार, 15 नवंबर को तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से मुलाक़ात कर अहम मुद्दों पर बातचीत की।अखुंद आधिकारिक दौरे पर ईरान पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, व्यापार और क्षेत्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।इससे पहले अफ़गान वित्त मंत्री ने ईरान के कृषि मंत्री ग़ुलामरेज़ा नूरी ग़ज़ेलजेह के साथ भी बैठक की। इसमें अफ़गान कृषि उत्पादों के निर्यात, सीमा शुल्क केंद्रों को 24 घंटे चालू रखने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और कृषि, पशुपालन एवं सिंचाई के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।दोनों देशों के बीच आगामी संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग की बैठक की तैयारियों पर भी बातचीत हुई। अफ़गानिस्तान और ईरान के बीच व्यापार एवं आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।#Afghanistan,#Iran,#AbbasAraghchi, #Taliban#Diplomacy,
Share this content:



Post Comment