अखिलेश यादव का तंज़: चुनाव क़रीब आते ही सक्रिय हो गए ‘सियासत के सैलानी

आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी माहौल को लेकर राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, “जैसे ही चुनाव क़रीब आया है, सियासत के सैलानी आ गए हैं और उनका ओटीपी कहीं और से आ रहा है, किसी और माइक के वो लाउडस्पीकर भी बन रहे हैं।”अखिलेश यादव के इस बयान को चुनाव के नज़दीक आने के साथ सक्रिय हो रहे राजनीतिक नेताओं और उनके बयानों पर तंज़ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने अंदाज़ में सवाल उठाया कि कुछ नेताओं की राजनीतिक सक्रियता और उनके बयानों के पीछे आख़िर किसका प्रभाव है।उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज़ हो सकती है।#AkhileshYadav,#SamajwadiParty, #UttarPradesh, #Agra,#PoliticalNews, Akhilesh Yadav,@samajwadiparty_official,
Share this content:



Post Comment