Justice Katju

1947 का बंटवारा भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, गांधी-नेहरू और जिन्ना भी ज़िम्मेदार: जस्टिस मार्कंडेय काटजू

Justice-Katju-852x1024 1947 का बंटवारा भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, गांधी-नेहरू और जिन्ना भी ज़िम्मेदार: जस्टिस मार्कंडेय काटजू

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने भारत में मुसलमानों की मौजूदा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए 1947 के विभाजन को इसकी एक बड़ी ऐतिहासिक वजह बताया है।

11 नवंबर को दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काटजू ने कहा कि भारत का विभाजन देश के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक था। उनके मुताबिक़, इस विभाजन ने भारतीय उपमहाद्वीप की एकता को नुक़सान पहुंचाया और इसके दूरगामी परिणाम आज भी दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने विभाजन के लिए ब्रिटिश हुकूमत की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति को ज़िम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना के साथ महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू भी विभाजन के लिए ज़िम्मेदार थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आख़िर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने ‘टू नेशन थ्योरी’ को स्वीकार क्यों किया?

काटजू ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के विभाजन विरोधी रुख़ का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भारत में मुसलमान राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक भागीदारी और तरक्क़ी के मामले में हाशिये पर हैं।

उन्होंने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पुनः एकीकरण (Reunification) की वकालत करते हुए इसे भारतीय उपमहाद्वीप की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने अपनी पुरानी राय दोहराई कि इसका गठन ब्रिटिश नीति का नतीजा था।

ग़ौरतलब है कि ये जस्टिस काटजू के अपने ऐतिहासिक और राजनीतिक विचार हैं, जिन पर अलग-अलग मत हो सकते हैं।

Share this content:

Previous post

अखिलेश यादव का तंज़: चुनाव क़रीब आते ही सक्रिय हो गए ‘सियासत के सैलानी

Next post

यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट की सख़्ती! मोहम्मद यासीन की गिरफ्तारी में फर्ज़ी तथ्य जोड़ने का मामला, पूर्व थानेदार राकेश सिंह निलंबित,FIR दर्ज

You May Have Missed