Suraj Kumar Jamia Millia Islamia

जामिया के प्राध्यापक सूरज कुमार बने बिहार अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष!

Suraj-Kumar-JMI-819x1024 जामिया के प्राध्यापक सूरज कुमार बने बिहार अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष!

नई दिल्ली | 29 सितंबर 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास विज्ञान केंद्र के प्राध्यापक सूरज कुमार को बिहार सरकार की अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस उपलब्धि पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ और कुलसचिव प्रो. महताब आलम रिज़वी ने प्रो. सूरज कुमार को मुबारकबाद पेश की।

कुलपति ने कहा कि यह जामिया बिरादरी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रो. सूरज कुमार के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि परिषद के अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव और कार्यक्षमता जामिया का मान बढ़ाएगी।

कुलसचिव प्रो. महताब आलम रिज़वी ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका सरल एवं सहज व्यक्तित्व और अनुभव परिषद के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

जामिया के एक और प्राध्यापक को मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी, विश्वविद्यालय समुदाय में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Jamia Millia Islamia, New Delhi,

#JamiaMilliaIslamia,#Jamia,#Bihar,#Healthcare,#AlliedHealthcare,#SurajKumar,

Share this content:

Previous post

7 साल बाद भी NRC पहचान पत्र का इंतज़ार!

Next post

जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन: हिंदू, सिख और ईसाई समेत सभी धर्मों के लोगों ने मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज़ उठाई!

You May Have Missed