जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन: हिंदू, सिख और ईसाई समेत सभी धर्मों के लोगों ने मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज़ उठाई!
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज ‘मॉनिटरिंग कमिटी फॉर इंडियन मुस्लिम्स’ (MCIM) के बैनर तले एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में मस्जिदों, दरगाहों और अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों और उन पर की गई कार्रवाइयों के खिलाफ आवाज़ उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और देश की ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ को बनाए रखने की मांग की। इसके साथ ही, SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न) के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए गए।
आयोजकों के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन का मकसद धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों, अल्पसंख्यक समुदायों की चिंताओं और लोकतांत्रिक अधिकारों के मामलों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है।
Share this content:



Post Comment