Sorav Das & Ranka CJP Leaders

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ी!

Sorav-Das-Ranka-in-Custody-818x1024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ी!

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। दोनों की पांच दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद 19 अक्टूबर को मामले में सुनवाई हुई। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

ग़ौरतलब है कि, सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़े प्रदर्शन के मामले में हिरासत में लिया गया था। पुलिस का आरोप है कि जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बावजूद दोनों वहां पहुंचे और निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया। 14 अक्टूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के ख़िलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस ने अदालत में आशंका जताई कि रिहा होने पर दोनों फिर से प्रदर्शन का आह्वान कर सकते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

वहीं, दोनों नेताओं ने कहा है कि उनकी ओर से कोई नया प्रदर्शन बुलाने का आह्वान नहीं किया गया है और उन्होंने ज़मानत की मांग की है।

अब दोनों की हिरासत दो दिन बढ़ने के बाद मामले की आगे की सुनवाई पर नज़र रहेगी।

Share this content:

You May Have Missed