Delhi Police about Rozi Patrkar Incident

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों के आरोप, जांच क्राइम ब्रांच को!

Delhi-Police जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों के आरोप, जांच क्राइम ब्रांच को!

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए।

शिकायतें सामने आने के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। क्राइम ब्रांच शिकायतकर्ताओं और संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से अपील की गई है कि घटना से संबंधित वीडियो या तस्वीरें अगर किसी के पास हों, तो उन्हें पुलिस के साथ साझा किया जाए, ताकि जांच में उपलब्ध साक्ष्यों को शामिल किया जा सके।

आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Share this content:

Previous post

पाकिस्तान कनेक्शन पर दो गिरफ्तारियां, नेवी से प्रदीप मुखर्जी पर रक्षा जानकारी लीक करने का आरोप, बीदर का विशाल कुमार मेत्रे निकला पाकिस्तानी एजेंट!

Next post

संजय दत्त का ‘मुन्नाभाई’ अंदाज़, 5 मिनट के PM बनकर किया राजनीतिक व्यंग्य!

You May Have Missed