पाकिस्तान कनेक्शन पर दो गिरफ्तारियां, नेवी से प्रदीप मुखर्जी पर रक्षा जानकारी लीक करने का आरोप, बीदर का विशाल कुमार मेत्रे निकला पाकिस्तानी एजेंट!

कोयंबटूर/बीदर: देश में कथित पाकिस्तान लिंक से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारतीय नौसेना के 31 वर्षीय सेलर प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक़, सोशल मीडिया के ज़रिए एक पाकिस्तानी महिला इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने उनसे संपर्क किया था। आरोप है कि कथित हनीट्रैप के बाद प्रदीप ने विशाखापत्तनम स्थित नौसैनिक प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की।
दूसरी कार्रवाई कर्नाटक के बीदर में हुई, जहां 24 वर्षीय विशाल कुमार मेत्रे को पाकिस्तान स्थित कथित आतंकी नेटवर्क से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस और जांच एजेंसियों के मुताबिक़, उसके मोबाइल में पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों के साथ WhatsApp और Instagram संपर्क मिले हैं। मामले में UAPA और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, विशाल के संपर्कों में पाकिस्तान स्थित शहज़ाद भट्टी, राणा हुसैन और नोमी ख़ान के नाम सामने आए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ युवकों से कथित संपर्क की भी जांच की जा रही है।
दोनों मामलों में जांच एजेंसियां डिजिटल संपर्क, कथित नेटवर्क और आरोपियों की वास्तविक भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
दोनों मामले अलग-अलग हैं और जांच अभी जारी है।
Share this content:



Post Comment