JMI में छात्रों की मांगों के समाधान के लिए 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित!

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में छात्रों द्वारा जारी भूख हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की शिकायतों और मांगों पर बातचीत के लिए 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है।
18 अक्टूबर 2026 को हुई वरिष्ठ विश्वविद्यालय अधिकारियों की बैठक में छात्रों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। कमेटी प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद करेगी, उनकी मांगों की समीक्षा करेगी और कैंपस में शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक क़दम उठाएगी।
Share this content:



Post Comment