Love & Safety

लव एंड वॉर से रोड सेफ्टी तक! मुंबई पुलिस ने रणबीर कपूर के पोस्टर को दिया क्रिएटिव ट्विस्ट!

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर बना पॉप-कल्चर सेंसेशन, मुंबई पुलिस भी हुई चर्चा में शामिल!

Love-Safty-798x1024 लव एंड वॉर से रोड सेफ्टी तक! मुंबई पुलिस ने रणबीर कपूर के पोस्टर को दिया क्रिएटिव ट्विस्ट!

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम स्थापित करने के लिए तैयार है। पहली बार इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक भव्य संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और यह एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

https://www.instagram.com/reel/Dd1Q5rPgzc9/?stkn=a2E3bTUzeGl6Y2dp

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर्स जारी किए, जिसके बाद फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इन पोस्टर्स ने जहां सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, वहीं अब मुंबई पुलिस ने भी रणबीर कपूर के पोस्टर का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया है।

मुंबई पुलिस ने बेहद क्रिएटिव अंदाज में ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट-लुक पोस्टर को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ा और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने की अहमियत बताई। फिल्म का पोस्टर पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका था, लेकिन अब मुंबई पुलिस के इस क्रिएटिव अंदाज ने इसे एक वायरल पॉप-कल्चर मोमेंट बना दिया है।

मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा:

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स ने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसकी दुनिया की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इन शानदार पोस्टर्स ने किरदारों और फिल्म के भव्य पैमाने की एक झलक पेश कर दी है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है।

‘लव एंड वॉर’ संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Share this content:

Previous post

मेरठ खंड स्नातक मतदाता पंजीकरण में कथित फर्जीवाड़े का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने चुनाव अधिकारियों से की जांच की मांग

Next post

नगीना में मासूम की ख़रीद-फरोख़्त का आरोप, ₹2 लाख में लिया और ₹5 लाख में बेचा!

You May Have Missed