मेरठ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव: प्रमेन्द्र सिंह के समर्थन में सपा ने तेज की बूथ मैनेजमेंट की तैयारी
शिक्षा की तरक्की, शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के भविष्य को बनाया चुनावी मुद्दा; 23 अक्टूबर को होगा मतदान

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक सीट के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रत्याशी प्रमेन्द्र सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज आशु मलिक विधायक सहारनपुर देहात ने अपने कार्यालय पर मेरठ खण्ड स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रमेन्द्र सिंह जी के सिलसिले में बूथ मैनेजमेंट और चुनावी तैयारियों को लेकर साथियों के साथ विचार विमर्श किया।
“तालीम की तरक़्क़ी, शिक्षकों का सम्मान और नौजवानों के मुस्तक़बिल की मज़बूती के लिए हमारी कोशिशें जारी हैं।
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रमेन्द्र सिंह (मेरठ खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं”

पार्टी कार्यालय पर साथियों के साथ बैठक कर मतदान की तैयारियों पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी की ओर से स्नातक मतदाताओं से प्रमेन्द्र सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। पार्टी ने शिक्षा की तरक्की, शिक्षकों के सम्मान और नौजवानों के भविष्य को मजबूत बनाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा है।
मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने दिनेश गोयल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा की ओर से प्रमेन्द्र सिंह मैदान में हैं। इनके अलावा छह निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह स्नातक सीट पर कुल आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में फैले इस निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक दल स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं।
चुनाव में प्रत्याशियों की सफलता काफी हद तक मतदाता संपर्क, संगठनात्मक सक्रियता और बूथ स्तर पर प्रबंधन पर निर्भर करेगी।
Share this content:



Post Comment