नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में दिल्ली को मिला पहला स्थान

98898b43-e43c-4b82-8445-304d2a5cb12f-2-1024x706 नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में दिल्ली को मिला पहला स्थान

84 अंकों के साथ दिल्ली देश में शीर्ष स्थान पर; 2028-29 तक 14,000 इलेक्ट्रिक बसों का लक्ष्य और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर फोकस

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में दिल्ली की नीतियों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ईवी इकोसिस्टम को मिली राष्ट्रीय पहचान : परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026

दिल्ली ने देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग द्वारा जारी ‘इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (IEMI) 2025’ में पहला स्थान प्राप्त किया है। नीति आयोग के इस डेटा-आधारित मूल्यांकन में दिल्ली ने सर्वाधिक 84 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया, जबकि इसके बाद महाराष्ट्र (78 अंक), कर्नाटक (73 अंक), चंडीगढ़ (71 अंक) और गोवा (65 अंक) रहे। यह सूचकांक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में परिवहन विद्युतीकरण, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा रिसर्च एवं इनोवेशन जैसे प्रमुख मानकों पर प्रदर्शन का आकलन करता है।

आईईएमआई का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ई-मोबिलिटी की प्रगति, चुनौतियों और अवसरों को सामने लाना तथा बेहतर नीतियों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने को प्रोत्साहित करना है।

Baal-Bhikari-2-1024x683 नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में दिल्ली को मिला पहला स्थान

दिल्ली की इस सफलता में ईवी पॉलिसी 2026 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसने ईवी खरीदारों को वित्तीय प्रोत्साहन देकर और चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करके स्वच्छ मोबिलिटी को नई गति दी है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार इलेक्ट्रिक बसों का दायरा बढ़ा रही है और वित्त वर्ष 2028-29 तक सड़कों पर 14,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही राजधानी में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े स्तर पर विस्तार देने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के अनुरूप पर्याप्त चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार स्वच्छ, सुविधाजनक और सस्टेनेबल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में दिल्ली की यह उपलब्धि राजधानी में विकसित हो रहे व्यापक ईवी इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

Delhi-govt-cabinet-1024x682 नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में दिल्ली को मिला पहला स्थान

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नीति आयोग के इंडेक्स में दिल्ली का शीर्ष स्थान पाना हमारी पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ परिवहन नीतियों की राष्ट्रीय स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन और नेतृत्व में दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा राजधानी में एक आधुनिक व विश्वस्तरीय ईवी इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि दिल्ली के लिए एक ऐसी आधुनिक, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था तैयार करना है, जो आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को भी पूरा करे। नीति आयोग की यह राष्ट्रीय मान्यता हमें अपने प्रयासों को और गति देने तथा दिल्ली को स्वच्छ और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। दिल्ली को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण पर निरंतर काम किया जाएगा।

Share this content:

Previous post

‘किंग’ की 24 दिसंबर को रिलीज़ पक्की, शाहरुख खान ने किया कन्फर्म; मेकर्स फिलहाल एसेट पर कर रहे हैं

Next post

पीएम मोदी से मुलाक़ात के 8 दिन बाद असग़र अली वोरा को मिली ज़मीन, 15 साल पुराने विवाद में बड़ा मोड़!

You May Have Missed