CJP Leaders

NSA के तहत गिरफ्तारी की आशंका का दावा, आशुतोष रंका बोले; “हमें डर नहीं”

CJP-Leaders-819x1024 NSA के तहत गिरफ्तारी की आशंका का दावा, आशुतोष रंका बोले; “हमें डर नहीं”

CJP से जुड़े आशुतोष रंका ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दावा किया है कि उन्हें, अभिजीत दिपके और सौरव दास को 10 अक्टूबर से पहले NSA या अन्य समान प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है।

रंका के मुताबिक़, तीनों 6 जून से ही जेल जाने के लिए तैयार हैं और उन्हें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। उन्होंने सरकार पर हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक बेहतर और जवाबदेह भारत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

रंका ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा;

“आप हमें गिरफ्तार कर सकते हैं, हमें रोक नहीं सकते।”

हालांकि, NSA के तहत संभावित गिरफ्तारी का यह दावा फिलहाल रंका के सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने आने तक इसे एक दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए। ग़ौरतलब है कि,एक दिन पहले ही सौरव दास भी गिरफ्तारी की आशंका जता चुके हैं

Share this content:

You May Have Missed