ओवैसी बोले, मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करत, ज़ुल्म के ख़िलाफ आवाज़ उठाता हूं

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की एक चुनावी सभा में कहा कि वह हिंदू-मुसलमान या मुसलमान-मुसलमान की राजनीति नहीं करते, बल्कि अन्याय के ख़िलाफ आवाज़ उठाते हैं।उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की, तब भी उन्होंने आवाज़ उठाई। ओवैसी ने कहा, “ज़ुल्म हिंदू पर हो, मुसलमान पर हो या दलित पर, ज़ुल्म तो ज़ुल्म है। मैं कल भी बोलता था, आज भी बोल रहा हूं और कल भी बोलूंगा।”#AsaduddinOwaisi,#AIMIM,#ThePillarIndia,
Share this content:



Post Comment