ओवैसी का बयान: ‘गांधी-नेहरू की नहीं, अब हमें अपने नेताओं की जरूरत है’

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की एक चुनावी भाषण में मुस्लिम समुदाय से ख़ुद की राजनीतिक नेतृत्व क्षमता विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को दूसरों का समर्थन करने तक सीमित रहने के बजाय अपनी सफ़ों से नेता तैयार करने चाहिए।ओवैसी ने मौलाना आज़ाद, मौलाना महमूदुल हसन, मोहम्मद अली जौहर और आज़ादी के आंदोलन से जुड़े अन्य मुस्लिम नेताओं का ज़िक्र करते हुए सवाल उठाया कि मुस्लिम समाज से ऐसे नेता क्यों नहीं निकल सकते।उन्होंने कहा, “वो कहते हैं, इनका साथ दो। मैं कहता हूं, तुम नेता बनो।”ओवैसी ने आगे कहा कि समुदाय अपनी सफ़ों से एक-दो नहीं, बल्कि पचास, सौ और हज़ारों नेता तैयार करे। अपने भाषण के अंत में उन्होंने कहा, “अब हमको गांधी-नेहरू की ज़रूरत नहीं, अब हमको अपने नेता की ज़रूरत है।”Owaisi के इस बयान पर अब सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं।Asaduddin Owaisi Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen #AsaduddinOwaisi #AIMIM #MuslimLeadership
Share this content:



Post Comment