China's Expert

परमाणु हमला किया तो ख़त्म हो जाएगा इज़राइल! चीनी विशेषज्ञ की सख़्त चेतावनी

China-Expert परमाणु हमला किया तो ख़त्म हो जाएगा इज़राइल! चीनी विशेषज्ञ की सख़्त चेतावनी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन के प्रमुख रणनीतिक विशेषज्ञ विक्टर गाओ ने इज़राइल को कड़ी चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि अगर इजरायल किसी भी देश, ख़ासकर ईरान के ख़िलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है, तो यह इज़राइल के एक देश और राज्य के रूप में अंत की वजह बन सकता है।

गाओ के मुताबिक़, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद इज़राइल को दुनिया भर में भारी विरोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने चेताया कि ऐसा कदम पूरे मध्य पूर्व में परमाणु हथियारों की होड़ को बढ़ावा दे सकता है, जिससे करोड़ों लोगों की जान ख़तरे में पड़ सकती है।

हालांकि, यह स्पष्ट करना ज़रूरी है कि यह चीन सरकार की आधिकारिक धमकी नहीं, बल्कि चीनी विशेषज्ञ विक्टर गाओ का बयान है।

Share this content:

You May Have Missed