सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

Sapa-memo-1024x683 सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

New Delhi/Saharanpur:08-Sep-2026 सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्राचीन मस्जिद को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ढहाए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 7 सितंबर को सहारनपुर पहुंचकर मंडलायुक्त (कमिश्नर) को एक ज्ञापन सौंपा और पूरी कार्रवाई को मनमाना, अवैध व असंवैधानिक करार दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक, सपा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौ० अब्दुल वाहिद सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।

sp1-1024x768 सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 16 जुलाई को 30 दिनों की वैधानिक अवधि देते हुए बेदखली का आदेश दिया था। इसके खिलाफ दाखिल अपील पर जिला जज ने सुनवाई के बाद 2 सितंबर को मस्जिद को सिर्फ कस्टडी (तहवील) में लेने का आदेश दिया था, न कि ध्वस्तीकरण का। ज्ञापन के अनुसार, प्रशासन ने बिना किसी विध्वंस आदेश के 5 सितंबर की तड़के मस्जिद को भारी मशीनरी लगाकर ध्वस्त कर दिया।

sp3-1024x768 सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

सपा नेताओं का आरोप है कि मस्जिद पक्ष के पास उच्च न्यायालय जाने के लिए 22 दिनों का समय (24 सितंबर तक) शेष था, लेकिन प्रशासन ने इस अवधि की प्रतीक्षा किए बिना रात के अंधेरे में कार्रवाई कर नागरिकों के न्यायिक समीक्षा के अधिकार को बाधित किया। साथ ही यह भी दावा किया गया कि जिस जमीन पर कलेक्ट्रेट और मस्जिद बनी है, उसके मूल मालिक याकूब खान थे, जिन्होंने 90 वर्ष के लिए जमीन लीज पर दी थी।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विवादित स्थल पर यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखी जाए, निर्माण कार्य पर रोक लगे और बिना विधिक प्रक्रिया के ध्वस्तीकरण करने वाले दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ विभागीय जांच व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

sp2-1024x768 सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

ज्ञात हो की इस से पूर्व मुज़फ्फरनगर से सपा सांसद श्री हरेन्दर मलिक व जिला अध्यक्ष श्री जिया चौधरी को मुज़फ्फर नगर प्रसाशन दुवारा  हाउस अरेस्ट किया गया था और उन्हें सहारनपुर जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर भारी पुलिस फाॅर्स का बंदोबस्त किया गया था मगर दोनों नेता किसी तरह पुलिस को चकमा देते हुवे सहारनपुर पहुँचने में सफल रहे परन्तु सहारनपुर मंडल के आयुक्त ने उनसे मुलाक़ात नहीं की जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में अन्य अधिकारयों को सपा की और से ज्ञापन सौंपा।

sp4-1024x935 सहारनपुर कलेक्ट्रेट प्राचीन मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

मीडिया से बात करते हुवे मुज़फ्फरनगर सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया की उत्तर प्रदेश दुवारा जान बूझ कर प्रदेश का माहौल ख़राब किया जा रहा हे और जो ताकत प्रदेश में सौहार्द बढ़ाने के लिए लगानी चाहिए थी उसकी बजाए सपा कार्यकर्ताओं को रोकने और उन्हें हाउस अरेस्ट करने में लगाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा की हमारे राष्ट्रय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का निर्देश था की किसी भी हाल में सहारनपुर जाकर शांतिपूर्वक तरीके से प्राचीन मस्जिद के मनमाने तरीके से किये गए ध्वस्तीकरण पर अपना विरोध दर्ज कराया जाए।

ज्ञात हो की सहारनपुर कलेक्ट्रेट स्थित एक सदी से अधिक पुरानी मस्जिद को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताते हुए 5 सितंबर 2026 को तड़के ध्वस्त कर दिया था। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी और मुस्लिम संगठनों ने इसे असंवैधानिक व अदालत जाने का समय न देने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

Share this content:

You May Have Missed