शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर रोक लोकतांत्रिक मूल्यों के ख़िलाफ़: MYO

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026: मुस्लिम यूथ ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ इंडिया (MYO) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति न मिलने, ट्रेनों को रद्द किए जाने और लोगों को हिरासत में लिए जाने से जुड़ी ख़बरों पर चिंता जताते हुए इसकी निंदा की है।
संगठन ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और नागरिकों को अपनी मांगें सरकार व प्रशासन तक पहुँचाने का अधिकार है। MYO के मुताबिक़, अगर सुरक्षा या क़ानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता है, तो उसका समाधान बातचीत और उचित इंतज़ामों के ज़रिए किया जाना चाहिए, न कि नागरिकों की आवाज़ को दबाने वाले क़दमों से।
MYO ने प्रशासन से संबंधित कार्रवाइयों पर स्पष्टता बरतने और लोकतांत्रिक अधिकारों व क़ानून-व्यवस्था के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील की। संगठन ने नागरिकों से भी शांतिपूर्ण और ज़िम्मेदाराना तरीक़े से अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने तथा हिंसा और उकसावे से दूर रहने की अपील की।
Share this content:



Post Comment