SIIMA अवॉर्ड्स में होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा’ ने दिखाया दम, अपने नाम किए 9 अवॉर्ड
होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा’ ने SIIMA में रचा इतिहास, फिल्म ने हासिल किए 9 अवॉर्ड!

होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा’ ने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड जीता!
होम्बले फिल्म्स बिना किसी शक भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है। इसने भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक से बढ़कर एक कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में कई अवॉर्ड्स और सम्मान अपने नाम करने के बाद, अब प्रोडक्शन हाउस ने SIIMA अवॉर्ड्स में भी वाहवाही बटोरी है। दरअसल, फिल्म ‘कांतारा’ ने एक या दो नहीं बल्कि शानदार 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
दूसरी तरफ, होम्बले फिल्म्स द्वारा फिल्म ‘हनुमान अंश’ को इंटरनेशनल लेवल पर भी रिलीज़ किया जा रहा है, जिससे यह शानदार कहानी ग्लोबल लेवल तक पहुँचेगी। होम्बले फिल्म्स ने देश की कई बड़ी पैन-इंडिया फिल्में बनाई हैं और इस तरह से यह भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है। यह प्रोडक्शन हाउस KGF फ्रैंचाइज़ी, कांतारा, सालार फ्रैंचाइज़ी और महावतार नरसिम्हा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और फ्रैंचाइज़ी के पीछे मौजूद नाम है। अपनी सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के माध्यम से प्रोडक्शन हाउस ने इंडियन सिनेमा की दुनिया में क्रांति लाई है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा योगदान देने वालों में से एक बनकर उभरी है।
होम्बले फिल्म्स ने ‘महावतार नरसिम्हा’ के साथ भारत की सबसे बड़ी और बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों में से एक दी है।फिल्म ने न सिर्फ देश में एनिमेशन के पैमाने को बड़ा किया है बल्कि उसे एक नई पहचान भी दी है और साथ ही अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़ाव बनाए रखा है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने न सिर्फ तेलुगु और मलयालम सिनेमा बल्कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी भाषाओं में भी अपनी पहुंच का दायरा बढ़ाया है।
प्रोडक्शन हाउस आने वाले वक्त में फिल्मों की एक शानदार लाइन-अप के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है, जिसमें ‘सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्व’, ‘महावतार परशुराम’, ‘सूर्या 48’, ‘येतो का नाय’ और ऋतिक रोशन के साथ होने वाला एक अपकमिंग कोलैबोरेशन शामिल है।
Share this content:



Post Comment